68 Kg तक पहुंच गया था रांची की इस स्टूडेंट का वजन, पतले होने के लिए खूब पीती थी पानी
शरीर का वजन बढ़ना वास्तव में शर्मिन्दगी भरा होता है। वह खुद में बहुत अच्छा फील नहीं कर पाते। यही स्थित बनी रांची की रहने वाली 22 साल की स्टूडेंट पल्लवी पाठक के साथ। 68 किलो वजन के साथ पल्लवी का कॉन्फिडेंस कम होने लगा था साथ ही अब कपड़े भी उन्हें फिट नहीं आ रहे थे। जब लोग उन्हें उनके फिजिकल अपीरियंस से आंकने लगे, तो उन्होंने टाइट और फिट कपड़े पहनना भी बंद कर दिया था। इन्हीं सब के बाद पल्लवी ने एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का फैसला किया। वह नियमित रूप से सुबह उठकर न केवल व्यायाम करती थीं, बल्कि शाम को डांस की प्रैक्टिस भी किया करती थीं। उन्होंने अपनी डाइट में स्वस्थ चीजों को शामिल किया और मात्र 6 महीने में 14 किलो वजन कम कर सबकी बोलती बंद कर दी। तो आइए हम आपके साथ शेयर करते हैं पल्लवी की वेटलॉस स्टोरी । नाम- पल्लवी पाठकउम्र- 22 सालशहर- रांची सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया वजन - 68 किलोघटाया हुआ वजन- 14 किलोवजन कम करने में लगने वाला समय- 6 महीने(Image Credit: TOI)
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/NkxmdJD
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/NkxmdJD
via IFTTT