वजन कम करने के लिए गर्म पानी+शहद, Ayurveda डॉक्टर ने बताया ऐसी 3 गंदी आदतें जो खा जाएंगी आपका शरीर
दुनिया में तमाम तरह की बीमारियां हैं और कुछ को छोड़कर सभी का मेडिकल उपचार भी मौजूद हैं। कई बार कुछ रोग कुछ घरेलू या प्राकृतिक उपायों के जरिए भी ठीक हो जाते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर रोग किसी घरेलो उपचार के जरिए ही ठीक हो जाए। आपको बहुत से लोग या एक्सपर्ट्स विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग उपचार बताते हुए मिल जाएंगे लेकिन सवाल यह है कि क्या हर तरह का उपचार हर तरह के रोग में काम करता है? इस बात को आप एक उदाहरण के रूप में समझ सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग वजन कम (Weight loss) करने के लिए शहद और गर्म पानी (Honey with warm water) पीने की सलाह देते हैं। कुछ लोग यह मानते हैं कि नियमित दही के सेवन से पेट दुरुस्त रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ एक मिथक है यानी झूठ है। आयुर्वेदिक डॉक्टर अंकित अग्रवाल आपको खाने-पीने या घरेलू उपचार से जुड़ी कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो सही मायने में आपका फायदा नहीं कर रही बल्कि शरीर को नुकसान पहुंचा रही हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/UNIYrnW
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/UNIYrnW
via IFTTT