Ayurveda में 300 बीमारियों का एक इलाज है ये पेड़, इसके फल-फूल, पत्ते, बीज सब है औषधीय गुणों से भरे
कोरोना के प्रकोप के बाद से लोग स्वास्थ्य और जीवनशैली को लेकर गंभीर हो गए हैं। और एक बार फिर आयुर्वेद के औषधी और उपायों पर भरोसा कर रहे हैं और इसे अपना भी रहे हैं। ऐसे में सहजन के गुण आपकों कई सारी बीमारियों से छुटकारा पाने का रास्ता दिखला सकता है। इसे बरसों से आयुर्वेद में कई रोगों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे मुनगा, मोरिंगा और ड्रमस्टिक भी कहते हैं। इसके पत्ते, तना समेत सभी भागों का उपयोग किया जाता है। माना जाता है इसके पत्तों में संतरे से 7 गुना ज्यादा विटामिन सी और केले से 15 गुना ज्यादा पोटैशियम पाया जाता है।आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार ने सहजन से संबंधित तथ्यों को शेयर करते हुए बताया है कि आयुर्वेद में सहजन को पूरे 300 रोगों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। इसलिए इसे कुछ लोग चमत्कारी पेड़ भी कहते हैं। यह पेड़ सामान्य परेशानी जैसे बाल झड़ने से लेकर अस्थमा और आर्थराइटिस रोगों के लिए फायदेमंद है। सहजन के गुणों की खान होने के बावजूद डॉक्टर दीक्षा इसे बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के बिना अपने आहार में शामिल करने की सलाह नहीं देती हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ZSAoCDm
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ZSAoCDm
via IFTTT