Top Story

चिकन या फिश? ज्यादा प्रोटीन किसमें, क्या खाने से जल्दी कम होगा वजन? क्या है एक्सपर्ट की राय

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को अपने खाने में शामिल करें। डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट मानते हैं कि अगर हेल्दी चीजों का सेवन करने से आधी से ज्यादा स्वास्थ्य समस्याएं वैसे ही खत्म हो सकती हैं। आपके खाने की थाली में सभी वो चीजें शामिल होनी चाहिए, जिनमें विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जब बात हेल्दी फूड की होती है, तो मछली और चिकन का नाम लिस्ट में ऊपर आता है। इन दोनों चीजों को प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है। अगर बात करें स्वाद की तो दोनों ही लाजवाब हैं। फिश और चिकन को कई तरीकों से खाया जाता है। वजन कम (Weight loss) करने वाले लोग अक्सर इन्हें ग्रिल्ड करके खाते हैं। जहां चिकन को प्रोटीन का तगड़ा स्रोत माना जाता है, वहीं मछली को प्रोटीन के साथ ओमेगा-3 फैटी का भंडार बताया जाता है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, यह जरूरी नहीं है कि किसी को यह दोनों ही फूड पसंद हो। बहुत से लोगों को मछली पसंद नहीं होती जबकि कुछ लोग चिकन नहीं खाते हैं। खैर, जब यह सवाल पैदा होता है कि चिकन और मछली में ज्यादा हेल्दी फूड कौन सा है, तो इसका जवाब थोड़ा कठिन हो सकता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Qkc8zyM
via IFTTT