Top Story

Diabetes के मरीज बेरोक-टोक पिएं ये 4 ड्रिंक, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार

मधुमेह(Diabetes) में कौन सा जूस फायदेमंद है? लोग अक्सर डायबिटीज में खाने और पीने की चीजो को लेकर परेशान रहते हैं। आमतौर पर लोगों यही पता होता है कि सिर्फ मीठा खाना हानिकारक होता है। और लोग मिठाई जैसी चीजों को खाना बंद कर देते हैं। पर इससे परेशानी खत्म नहीं होती है। मधुमेह के प्रबंधन की बात आती है, तो आप अपनी दिनचर्या में क्या पीते हैं, यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आप क्या खाते हैं। एक गिलास फल का जूस भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।यदि आप टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं, तो सोडा, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, मीठी चाय और यहां तक कि फलों के रस जैसे सभी विकल्पों को छोड़ना होगा। इसकी जगह पर लो-शुगर, शुगर-फ्री, ज़ीरो या लो-कैलोरी ड्रिंक्स के विकल्प आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। इससे आपको गंभीर लक्षणों को कंट्रोल करने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 2022 के आकंडों के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या की 9.3% आबादी डायबिटीज से ग्रसित है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप इससे जुड़ी तथ्यों की जानकारी रखें। अगर आपको डायबिटीज हो चुका है तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/UAN8zGj
via IFTTT