Top Story

एक्सपर्ट ने माना-नसों में जमा 'गंदे कोलेस्ट्रॉल' को खत्म करेगा ये सप्लीमेंट, रोज बस एक चम्मच

हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल (High blood cholesterol) खराब जीवनशैली, खराब खानपान या एक जेनेटिक समस्या हो सकती है। वजह कुछ भी हो, शरीर में इसका बढ़ना सेहत के लिए खतरनाक है। स्वस्थ रहना है, तो आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम ही रखने पर जोर देना चाहिए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से खून की नसों यानी धमनियों में रुकावट या संकुचन हो सकता है, जिससे दिल का दौरा, स्ट्रोक, और अन्य दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें? डॉक्टर और एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप रोजाना एक्सरसाइज करें और फैट या तेल वाली चीजों का सेवन कम करें। अब सवाल यह है कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप कुछ सप्लीमेंट का सहारा ले सकते हैं। मेयो क्लिनिक के अनुसार, इसके लिए सबसे अच्छा सप्लीमेंट घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber) है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/B0Rsc1v
via IFTTT