Top Story

लाइलाज बीमारी है Face Blindness, जिससे जूझ रहे हैं ब्रैड पिट और शहनाज ट्रेजरीवाला, मिलने के बाद भूल जाते हैं लोगों का चेहरा

शाहिद कपूर (Shahid kapoor) के साथ 'इश्क विश्क' से बॉलीवूड में अपना करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला (Shenaz Treasury) लाइलाज दिमागी बीमारी प्रोसोपैग्नोसिया (prosopagnosia) से जूझ रही है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोगों के चेहरे याद रखना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा है कि मुझे प्रोसोपैग्नोसिया 2 है। अब, मैं समझ पा रही हूं कि मैं चेहरे क्यों नहीं पहचान पाती। यह एक संज्ञानात्मक विकार है। मुझे हमेशा शर्म आती थी कि मैं चेहरे पहचान नहीं पाती। एक्ट्रेस ने बताया कि इसे फेस ब्लाइंडनेस (Face Blindness) भी कहते हैं। हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रर ब्रैड पिट( Brad Pitt) ने भी अपने इस बीमारी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वो लोगों को पहचान नहीं पाते और उन्हें इस बात से शर्म आती है। ब्रैड पिट ने कहा कि जब वो लोगों को इसके बारे में बताते हैं तो कोई उनकी बात पर यकीन नहीं करता। हालांकि अभी फॉर्मली इस बात की पुष्टि नहीं हुई है उन्होंने केवल इस बीमारी से ग्रसित होने का दावा किया है।एक स्टडी के अनुसार कुल आबादी के 2.5 प्रतिशत लोग इस बीमारी से ग्रसित है। ऐसे में हमने बात की दिल्ली एनसीआर स्थित न्यूरोलॉजी, मारेंगो क्यूआरजी हॉस्पिटल के एचओडी और सीनियर कंसल्टेंट डॉ नजीब उर रहमान से,और जाना कि क्या होता है Face Blindness? इसके लक्षण और उपचार के विकल्प।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Ofhd0ag
via IFTTT