ये छोटी सी गलती बन सकती है मोटापे का कारण, जाने आयुर्वेद में क्या है भोजन के साथ पानी पीने का सही तरीका
हमारे शरीर को दिनभर एक्टिव रहने के लिए खाना और पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। इसके बिना या गलत तरीके से इनका सेवन शरीर में कमजोरी के साथ कई सारी बीमारियों को जन्म दे सकता है। दरअसल, दिनचर्या हमारे जीने के तरीके में बहुत बदलाव ला सकती है; आदतों में कुछ छोटे-मोटे बदलाव समय के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को हल कर सकते हैं। जिसमें से एक आदत है दिन भर पानी पीकर हाइड्रेटेड रहना। इस बीच जब खाने के साथ पानी पीने की बात आती है तो हम सब अलग-अलग तरीके से इसका सेवन करते हैं। कुछ लोग खाने से पहले पानी पीते है। वहीं, कुछ लोग खाने के बाद पानी पीने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? इसे लेकर आयुर्वेद में कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं क्या सही है क्या गलत?आयुर्वेद डॉक्टर एश्वर्या संतोष बताती हैं कि खाने के साथ पानी पीते समय हमे आयुर्वेद द्वारा बताई गई छोटी-छोटी बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करके हम पाचन संबंधी कई परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। आयुर्वेद में खाने से पहले या खाने के बाद पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है। बल्कि कुछ समय के अंतराल में खाना खाते हुए थोड़े-थोड़े मात्रा में पानी पीना सेहतमंद माना गया है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/TdarnKz
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/TdarnKz
via IFTTT