Top Story

रोज नहाने की नहीं जरूरत, विज्ञान ने माना-बस इन 3 अंगों को धोएं, पास नहीं भटकेगी बीमारी

इसमें कोई शक नहीं है कि सुबह नहाना तरोताजा होने और दिन की शुरुआत करने का एक सबसे बढ़िया तरीका है। हालांकि कई लोग रात को सोने पहले नहाना पसंद करते हैं ताकि दिनभर की थकावट दूर हो सके। रोजाना नहाना आपके नजरिये से बेहतर हो सकता है लेकिन विज्ञान इससे सहमत नहीं है। विज्ञान मानता है कि रोजाना नहाना जरूरी नहीं है। इसके बजाय आप शरीर के केवल तीन अंगों को धो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि स्वस्थ और तरोताजा रहने के लिए आपको कितनी बार नहाना चाहिए और किन रोजाना सिर्फ किन तीन अंगों की सफाई करनी चाहिए।एक रिपोर्ट के अनुसार, बार-बार नहाना आपकी त्वचा को अच्छे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। उदाहरण के लिए, यह आपकी त्वचा को शुष्क कर सकता है, खासकर यदि आप किसी केमिकल वाले पदार्थ या साबुन का उपयोग करते हैं। इसके अलावा इससे बॉडी ऑयल, लिपिड और बैक्टीरिया खत्म हो सकता है, जो आपकी त्वचा को सूजन से ब्चानते हैं और एक चिकनी बनावट बनाए रखते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/vhAiaCm
via IFTTT