Top Story

पपीते के पत्ते से लेकर फिटकरी तक ये 5 चीजें हैं मलेरिया के दुश्मन, बस ऐसे करें सेवन

बारिश के दिनों में पानी जनित बीमारियों की संख्या बढ़ जाती है। इनमें से कुछ बीमारियां ऐसी होती है जिसका समय पर सही उपचार न मिलने पर जानलेवा बन जाती है। इनमें मलेरिया भी शामिल है। 2022 में जारी की गई विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर पर में लगभग 241 मिलियन मामले और 627000 मौतें दर्ज की गईं हैं। हालांकि, किसी समय मलेरिया के महामारी से जूझ रहे भारत में अब मलेरिया के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 2001 से 2020 के दौरान मलेरिया के मामले लगातार 2.09 मिलियन से घटकर 0.19 मिलियन हो गए हैं।एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में सबसे अधिक मलेरिया के मामले मिलते हैं। इसमें विशेष रूप से उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के पूर्वी राज्यों, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मध्य राज्यों, गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान के पश्चिमी राज्य शामिल हैं।कैसे होता है मलेरिया, माना जाता है कि मलेरिया विशेष प्रकार के मच्छर के काटने से होता है। इसमें मरीज को तेज बुखार होता है। यह बुखार 4 प्रकार के होते हैं। जिसमें भारत में दो प्रकार प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम प्लाज्मोडियम वैवाक्स मलेरिया पाया जाता है। दोनों खतरनाक होते हैं। यह मच्छर सूर्यास्त के बाद काटता है। मलेरिया का बुखार दो से तीन दिन तक रहता है। सही समय पर उपचार मिल जाने पर मलेरिया का मरीज 2 हफ्तें में पूरी तरह ठीक हो सकता है। यह जानलेवा बीमारी होती है, फिर भी आप इसके खतरे को घरेलू नुस्खों से कम कर सकते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/97Nrc0I
via IFTTT