पीरियड्स से हो सकती है खून की कमी, इन 5 संकेतों के दिखते ही खाना शुरू कर दें ये 10 चीजें
एनीमिया(Anemia) एक खून से संबंधित बीमारी होत है। यह आपके शरीर के लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन को प्रभावित करता है। हीमोग्लोबिन(Hemoglobin) लाल रक्त कोशिकाओं मौजूद प्रोटीन होता है जो आपके फेफड़ों से आपके शरीर के सभी ऊतकों और अंगों तक ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है। सामान्यतौर पर एनीमिया तब होता है जब आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। आयरन ही आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में मदद करता है। इसके अलावा एनीमिया के कई संभावित कारण होते हैं, जिनमें से एक कारण पीरियड्स भी है।एनसीबीआई(NCBI)के अनुसार पुरुषों के मुकाबले में सबसे ज्यादा एनीमिया की शिकार महिलाएं होती हैं। 5,776 प्रतिभागियों पर किए गए एक शोध में पाया गया कि 53.2% लोग एनीमिक थे। जिसमें से 45.1% पुरुषों, 54.6% महिलाएं थीं। इसके अलावा 33.5% गर्भवती महिलाएं भी एनीमिक पाई गईं थी। इसका कारण हर महीने महिलाओं को होने वाला पीरियड्स हो सकता है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/mdK57hP
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/mdK57hP
via IFTTT