Top Story

उठते-बैठते समय हड्डियों के चटकने की आती है आवाज? ये 3 गंभीर बीमारियां हो सकती हैं वजह

शरीर के भीतर जब कोई बीमारी पनप रही होती है, तो उसके लक्षण बाहर में नजर आने लगते हैं। ऐसी ही एक समस्या से हड्डियों को लेकर है। आपने महसूस किया होगा कि कभी-कभी उठते-बैठते या चलते समय हड्डियों के चटकने की आवाज (Bones sound) आती है। लोग आमतौर पर हड्डियों से आने वाली इस तरह की आवाज को नजरअंदाज कर देते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह शरीर के भीतर चल रही किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है। वैसे कभी-कभी हड्डियों के चटकने की आवाज आना हानिकारक नहीं होता है लेकिन अधिकतर मामले में इसकी वजह हड्डियों की कमजोरी या गठिया हो सकता है। ऐसी आवाज खासकर हड्डियों के जोड़ों में आती है, जो यह दर्शाता है कि आपके जोड़ों में कोई दिक्कत चल रही है।नेचर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है जोड़ों के कार्टिलेज खराब हो जाते हैं, जो इस तरह की आवाज का कारण बन सकते हैं। लेकिन समस्या तब होती है, जब आवाज के साथ जोड़ों में दर्द या सूजन की शिकायत भी होती है। इसके अलावा अगर आपकी सर्जरी हुई है और उसके बाद भी आवाज आ रही है, तो निश्चित के साथ होती है, या चोट लगने के बाद होती है, तो यह देखने के लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें कि क्या कोई अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/QRet6d3
via IFTTT