ये 5 आदतें खून में नहीं बढ़ने देगी गंदा LDL कोलेस्ट्रॉल, बेहतर होगा ब्लड फ्लो
कोलेस्ट्रॉल(Cholesterol) आपकी रक्तवाहिकाओं में मौजूद वसा होता है। जिसकी मदद से आपका शरीर कोशिकाओं का निर्माण करता है। लेकिन जब खून की नलियों में इसकी मात्रा बढ़ने लगती है तो यह आपके दिल की सेहत के लिए जोखिम पैदा करने लगती है। उच्च कोलेस्ट्रॉल जेनेटिक (आनुवांशिक) होती है। लेकिन यह अक्सर अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण होती है। इसे साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसेक कोई विशेष लक्षण नहीं होते हैं। ऐसे में स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और चेकअप आपको इसके दुष्परिणामों से बचा सकती है।नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट (NHLBI) के अनुसार, किसी व्यक्ति की पहली कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग 9 से 11 साल की उम्र के बीच होनी चाहिए, और उसके बाद हर पांच साल में दोहराया जाना चाहिए। इसके अलावा 45 से 65 वर्ष की आयु के पुरुषों और 55 से 65 वर्ष की महिलाओं को हर दो साल में कोलेस्ट्रॉल की जांच करवानी चाहिए। वहीं, 65 से अधिक लोगों को हर साल कोलेस्ट्रॉल परीक्षण करवाना चाहिए। इन जांच के दौरान कोलेस्ट्रॉल बढ़ा निकले तब क्या करें? न्यूट्रीनिस्ट निकिता तनवर ने अपने इंस्टा पोस्ट में हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी के चपेट में आए लोगों के लिए आसान से टिप्स शेयर किए हैं। जिसके मदद से आप अपने बढ़े हुए गंदे कोलेस्ट्रॉल LDL को कंट्रोल कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल की शिकायत को जीवनशैली में कुछ बदलावों के साथ ठीक किया जा सकता है। ऐसे में वह बदलाव क्या होने चाहिए इसे आप यहां जान सकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/sgq7zTF
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/sgq7zTF
via IFTTT