Top Story

लीवर को साफ-मजबूत बनाकर हेपेटाइटिस से बचने के लिए खाएं ये 4 चीजें

हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) मनाया जाता है। यह दिवस लीवर और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 334 मिलियन लोग हेपेटाइटिस बी और सी से प्रभावित हैं। इस साल यानी 2022 में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे की थीम 'Bringing hepatitis care closer to you' है।मुंबई स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. मृदुल धरोड के अनुसार, हेपेटाइटिस लीवर की बीमारी है, जिसमें लीवर कमजोर हो जाता है। जब लीवर कमजोर होती है, तो पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। ऐसे में हेपेटाइटिस होने पर खान-पान के प्रति खास सावधानी बरतनी चाहिए। पाचन न गड़बड़ाए, इसके लिए किसी खास डायट प्लान की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ चीजों के सेवन के प्रति सावधानी बरतनी भी जरूरी है। हेपेटाइटिस का छह महीने से अधिक समय तक उपचार न हो तो यह जानलेवा हो सकता है।यदि कोई ऐसा भोजन करता है जिसमें कैलोरी, वसायुक्त या मीठा भोजन अधिक होता है तो उसका वजन बहुत अधिक होगा और लीवर में फैट का निर्माण होगा। इस प्रकार, फैटी लीवर होने से लीवर सिरोसिस का खतरा बनता हैं। इसलिए, अपने लीवर को सही आकार में रखने के लिए आहार में सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को शामिल करने का प्रयास करें।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/FMlAENn
via IFTTT