Top Story

वेट लॉस के लिए पीते हैं सेब का सिरका? हो सकती है ये 5 गंभीर समस्या, ऐसे करें बचाव

सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) ज्यादातर घरों में इस्तेमाल किया जाता है। यह सेब के रस से तैयार किया गया सिरका होता है। इसे व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने से लेकर सेहत को बनाने तक के कामों में उपयोग किया जाता है। इसलिए इसे पावरफुल ड्रिंक भी कहा जाता है। इसमें विटामिन्स के साथ कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। जो आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।सेब के सिरके का इस्तेमाल ब्लड शुगर को कम करने, वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल (cholestrole) कम करने, इम्युनिटी बढ़ाने, ब्लड प्रेशर कम करने, गठिया के दर्द को कम करने जैसे परेशानियों में किया जा है। लेकिन जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। वैसे ही सेब के सिरके के फायदे के साथ ही कुछ नुकसान भी है। हालांकि यह तब ही होता है जब आप इसका ज्यादा मात्रा में और गलत तरीके से सेवन करते हैं। इसकी कितनी मात्रा ज्यादा की श्रेणी में आती है? कैसे करते हैं सेब के सिरका को सही तरह से यूज? यह जानने से पहले जान लिजिए किन 5 रोगों का कारण बन सकता है यह पावरफुल ड्रिंक।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/NMsSnRI
via IFTTT