Top Story

शरीर को बीमारियों का घर बना देगी विटामिन बी-6 की कमी, खाना शुरू करें ये 5 चीजें

शरीर को स्वस्थ रखने और बेहतर कामकाज के लिए सभी तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है। विटामिन्स की कमी से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व विटामिन बी-6 (Vitamin B6) है, जिसे पाइरिडोक्सिन (pyridoxine) भी कहा जाता है। यह एक पानी में घुलनशील विटामिन है, जो आपके शरीर के कई कार्यों के लिए चाहिए।विटामिन बी-6 शरीर में प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट के चयापचय और रेड ब्लड सेल्स और न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण के लिए जरूरी है। इस पोषक तत्व की कमी से आपको स्किन रैशेज, होंठ फटना, गले में सूजन, इम्यूनिटी कमजोर होना, थकान, हाथ-पैरों में दर्द, दौरे पड़ना जैसी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका शरीर विटामिन बी-6 का उत्पादन नहीं कर सकता है, इसलिए आपको खाने की चीजों या सप्लीमेंट से लेने की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं कि विटामिन बी 6 की कमी पूरी करने के लिए आपको किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/prMS4j6
via IFTTT