लंच में खाएं ये 5 देसी चीजें, शरीर के एक-एक अंग को मिलेगा पूरा प्रोटीन
आपके शरीर को स्वस्थ रहने और बेहतर तरह से काम करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अंगों से लेकर आपकी मांसपेशियों और ऊतकों से लेकर आपकी हड्डियों, त्वचा और बालों तक हर चीज में प्रोटीन पाए जाते हैं। प्रोटीन आपकी ऊर्जा को बढ़ावा देता है और आपके रक्त में पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाता है। यह एंटीबॉडी बनाने में भी मदद करता है, जो इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ते हैं और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और नए बनाने में मदद करते हैं। प्रोटीन सैकड़ों या हजारों छोटी इकाइयों से बने होते हैं जिन्हें अमीनो एसिड कहा जाता है।रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत होती है? रोजाना पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी कमी से ऊतक टूट सकते हैं और मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है। 4 साल से कम उम्र के बच्चे को 13 ग्राम, 4 से ज्यादा के बच्चे को 8:19 ग्राम, 9 से 13 साल के बच्चे को 34 ग्राम, 14 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं और लड़कियों को 46 ग्राम, 14 से 18 साल के लड़के को 52 ग्राम और 19 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुष को 56 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर आपको इतना प्रोटीन नहीं मिल रहा है, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपको प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक भोजन बनाने का समय न मिल रहा हो। खैर, अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो परेशान न हों। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको कुछ ऐसी चीजें बता रही हैं, जिन्हें आप अपने लंच में शामिल कर सकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/MK8vo5w
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/MK8vo5w
via IFTTT