14 से अधिक उम्र के युवा फूंकते हैं हुक्का, हो सकते हैं बॉडी को कंकाल बनाने वाले ये 5 रोग
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे इंडिया, 2016-17 से पता चलता है कि भारत में लगभग 26.7 करोड़ वयस्क (15 वर्ष और अधिक) तंबाकू के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें खैनी, गुटखा, तंबाकू के साथ सुपारी और जर्दा शामिल हैं। इसके अलावा तंबाकू के प्रोडक्ट के रूप में बीड़ी, सिगरेट और हुक्का शामिल हैं। इंडियन जर्नल ऑफ कैंसर के 2016 के डेटा के अनुसार, भारत में हुक्का का प्रचलन 5-14% बताया गया है। हुक्का पानी का एक पाइप होता हैं जिनका उपयोग विशेष रूप से बने तंबाकू को फूंकने के लिए किया जाता है। यह कई तरह के फ्लेवर में आते हैं, जैसे कि सेब, पुदीना, चेरी, चॉकलेट, नारियल, कैपुचीनो और तरबूज। इस वजह से कई उपयोगकर्ता सोचते हैं कि यह कम हानिकारक है, जबकि हुक्का सिगरेट पीने के समान ही जोखिम भरा होता है।ऐसे में हम आज यूथ डे पर आपको यूवाओं में बढ़ते हुक्का पीने के चलन के खतरनाक परिणामों के बारे में बता रहें हैं। हर साल 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे (International Youth Day) माना जाता है। यह दिन वैश्विक मुद्दों से निपटने और सतत विकास करने और सकारात्मक बदलाव लाने में युवा महिलाओं और पुरुषों की भूमिका को समर्पित है। यह दिन दुनिया के युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अवसर के रूप में भी कार्य करता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/oCMfROT
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/oCMfROT
via IFTTT