Top Story

दिल का दौरा पड़ने से इन 6 मशहूर हस्तियों की हो चुकी मौत

भारत के मशहूर स्टैंड-अप-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को बुधवार 10 अगस्त को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती हैं, जहां उनकी तबीयत अभी भी खराब बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिम में वर्कआउट के दौरान जब वो ट्रेडमिल पर दौड़ते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दिल का दौरा पड़ना अब एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसकी चपेट में अब युवा भी आ रहे हैं। हार्ट अटैक की मुख्य वजह दिल से जुड़े रोग होते हैं। माना जाता है कि उम्र, तंबाकू का सेवन, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज, एक्सरसाइज की कमी या ज्यादा एक्सरसाइज, अनहेल्दी डाइट, तनाव और शराब का सेवन इसका जोखिम बढ़ा सकते हैं। चिंता की बात यह है कि हार्ट अटैक के लिए अब यह सभी कारण जिम्मेदार नहीं रह गए हैं। अब हेल्दी और जवान लोगों को भी दिल का दौरा पड़ सकता है। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं। अगर बात करें पिछले कुछ सालों की तो कई मशहूर हस्तियों की हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के वजह से मौत हो गई।(फोटो साभार: सभी फोटो TOI)

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/Eu5gHB3
via IFTTT