कोरोना की तरह मंकीपॉक्स ने भी बदला रूप, मरीजों में दिख रहे ये 2 अजीब लक्षण
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के बीच मंकीपॉक्स (Monkeypox) का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। यह खतरनाक बीमारी अब तक 80 से अधिक देशों में फैल गई है। दुनियाभर में मंकीपॉक्स के फिलहाल 17,000 से अधिक मामले बताए जा रहे हैं। हाल ही में बीमारी के खतरे को बढ़ते वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इस ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। मंकीपॉक्स का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है। डॉक्टर और वैज्ञानिक अभी भी इस बारे में जवाब खोज रहे हैं कि मंकीपॉक्स वायरस कैसे फैलता है और क्या यह एक यौन संचारित रोग है। इस बीच शोधकर्ताओं के एक समूह ने मंकीपॉक्स के दो अन्य लक्षण पाए हैं जिन्हें पहले बीमारी की विशिष्ट विशेषताओं के रूप में नहीं जाना जाता था।ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यूके में स्थित 197 मंकीपॉक्स रोगियों के डेटा को देखा। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया है कि मंकीपॉक्स बदलता जा रहा है और इसके लक्षण भी बदल रहे हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/q753rPE
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/q753rPE
via IFTTT