Top Story

5 दिन में 5 kg कम करने वाली पाइनएप्पल डाइट है डेंजर, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई 3 वजह

वजन का बढ़ना जितना दिखने में खराब होता है उससे ज्यादा खराब होते हैं इसके परिणाम। मोटापा, जिसे बीमारी का दर्जा भी मिला हुआ है, यह कभी अचानक से नहीं होता है। यह स्लो पॉइजन की तरह धीरे-धीरे आपको अपनी चपेट में लेता है। आपका खान-पान, गतिहीन दिनचर्या, अत्यधिक शराब का सेवन मोटापा से जुड़े हैं। मोटापा कई तरह की मेडिकल कंडीशन के लक्षणों में भी शामिल है। लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है।ऐसे में जब आप वेट लॉस के तरीको को जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च करते हैं, तो कुछ ही दिनों में एक्सट्रा फैट को पिघलाने का दावा करने वाले आर्टिकल्स, विज्ञापन और डाइटिंग टिप्स जरूर मिलते होंगे। ऐसा ही एक डायट प्लान है 'पाइनएप्पल डाइट' जो केवल 5 दिनों में ही 5 किलो वजन घटाने की गांरटी देती है। जाहिर है आप इसे पढ़ते ही फॉलो करने का प्लान बना चुके होंगे। लेकिन इससे पहले की आप इस डाइट को शुरू करें, न्यूट्रिशनिस्ट की राय भी जान लेना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा (Award-winning Nutritionist Lovneet Batra) ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट से Pineapple Diet को लेकर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने पाइनएप्पल डाइट के ब्राइट साइड के अलावा कुछ बाते बाताईं हैं। वह कहती हैं कि पाइनएप्पल डाइट का पालन करना खतरनाक हो सकता है और आपको गंभीर साइड इफेक्ट के जोखिम में भी डाल सकता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/8cL5Vkq
via IFTTT