Top Story

40 रुपए का ये फ्रूट दिल-दिमाग फेफड़े और गुर्दे करता है मजबूत, तुरंत शुरू कर दें सेवन

आप खाना पसंद करें या न करें पर कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें आप नजरअंदाज करने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। पेठा इसी लिस्ट में आता है। आपने आगरा का पेठा तो खाया ही होगा यह पेठा नाम की सब्जी से ही तैयार किया जाता है। इसे कुछ लोग फल की श्रेणी में भी रखते हैं। पेठा व्हाइट पंपकिन, एश गार्ड, वैक्स गार्ड, सफेद कद्दू के नाम से भी जाना जाता है। प्राचीन काल से इसे औषधीय गुणों के लिए बेशकीमती माना जाता रहा है। आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के अलावा, लौकी पाचन में भी सुधार करती है और शरीर को ठंडा रखती है। पेठा में कौन से पौषक तत्व होते हैं? ऐसा माना जाता है कि पेठा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें लोहा, कैल्शियम, फास्फोरस, जस्ता, मैग्नीशियम, तांबा और मैंगनीज जैसे खनिज होते हैं। और यह नियासिन, थायमिन, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन जैसे विटामिन का मुख्य स्रोत भी होता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर्स इसे अपने आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं।आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर मिहिर खत्री ने पेठा के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में इंस्टा पर पोस्ट किया है। वह बताते हैं कि पेठा आपके गट हेल्थ, किडनी और हार्ट के लिए सेहतमंद हैं। साथ ही यह पीरियड्स के दौरान होने वाले हेवी ब्लीडिंग को रोकन, कम स्पर्म काउंट जैसी समस्या में भी फायदेमंद होता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/Y6Drht3
via IFTTT