अमेरिकी Nutritionist का दावा-केले के छिलके खाने से कैंसर से होगा बचाव, ये भी हैं 6 जबरदस्त फायदे
केला खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। यह एनर्जी बूस्टर फूड है। इसका इस्तेमाल कई तरह की डिश में भी किया जाता है। इसे पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। केले के एक टुकड़े में केवल 90 कैलोरी होती है, जो इसे चीनी से बने मीठे खाद्य पदार्थों की तुलना में बेहतर बनाता है। अगर बात करें केले के पोषक तत्वों की, तो प्रति 100 ग्राम में, इसमें 0.3 ग्राम कुल फैट, शून्य कोलेस्ट्रॉल, 1 मिलीग्राम नमक, लगभग 360 मिलीग्राम पोटेशियम, 2.6 ग्राम फाइबर, 12 ग्राम शुगर और 1.1 ग्राम प्रोटीन होता है।अक्सर लोग केले को छीलकर खाते हैं और उसके छिलके फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के छिलकों को भी खाया जा सकता है। अमेरिकन न्यूट्रिशनिस्ट एरिन केनी (Erin Kenney) का मानना है कि केले के छिलकों को खाया जा सकता है। केले के छिलके पॉलीफेनोल्स, कैरोटीनॉयड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं जो आपके शरीर में कैंसर पैदा करने वाले मुक्त कणों से लड़ते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/hqawN04
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/hqawN04
via IFTTT