रोज चिकन खाने वाले हो जाएं सावधान! खून में फैल रहा जहर, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
यदि आपको नॉनवेज (Non Veg) खाना पसंद है तो चिकन आपने जरूर ही खाया होगा। नॉनवेज को कई लोग सेहतमंद मानते हैं, तो वहीं कुछ लोग इस केवल जीभ का स्वाद। दोनों ही मामले में यदि आप रोज चिकन खा रहें हैं तो आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। चिकन पोल्ट्री आइटम है जो प्रोटीन (Protein) से भरपूर होता है और आपके शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है। चिकन ब्रेस्ट भी ल्यूसीन का एक अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत करने के साथ ही सहनशक्ति व ताकत में सुधार का काम करती है। लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा आपकी सेहत पर बूरा प्रभाव भी डाल सकती है। कुछ अध्ययनों से यह बता चलता है कि रोज चिकन को खाने से स्वास्थ्य संबंधित कुछ साइड इफेक्ट्स का आप अनुभव कर सकते हैं। साथ ही चिकन खरीदते और पकाते समय भी सावधान रहने की जरूरत है। चिकन में मौजूद साल्मोनेला पोल्ट्री चिकन में पाया जाने वाला जीवाणु के कारण आपको फूड पॉइज़निंग (Food Poisoning) भी हो सकता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/qn6ec4N
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/qn6ec4N
via IFTTT