लीवर के लिए 'सुपरफूड' है ये 4 सब्जियां, हर रोज खाने से डैमेज लीवर भी हो जाएगा दुरूस्त
यकृत (Liver) एक आवश्यक अंग है जो शरीर के लगभग 500 कामों को करता है। इसमें भोजन के पाचन और चयापचय में सहायता, विटामिन और खनिजों का भंडारण, रक्त से विषाक्त पदार्थों को साफ करना और प्रोटीन संश्लेषण शामिल हैं। हालांकि लीवर में क्षति के बाद खुद को रिकवर करने की अनूठी क्षमता होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की वह कभी कमजोर नहीं पड़ सकता है। आपका खान-पान इस अंग को बढ़े स्तर पर प्रभावित करने का काम करता है। एक स्टडी के अनुसार भारत में हर 5 में से 1 व्यक्ति लीवर की बीमारी के ग्रसित है। इतना ही नहीं लीवर संबंधित बीमारी यहां होने वाली मौते का एक आम कारण भी है।ऐसे में आपको अपनी खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थ के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो लीवर के लिए सुपरफूड का काम करते हैं। जिन्हें आप लिवर फैट को कम करने और लीवर को दूसरी कई बीमारियों से बचाने के लिए अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/BDFHmCf
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/BDFHmCf
via IFTTT