Top Story

दूध नहीं पसंद तो पिएं ये 5 ड्रिंक, एक-एक हड्डी में भरने लगेगा Calcium और Vitamin D

दूध कैल्शियम का एक बढ़िया स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम के अलावा वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होते हैं। दूध में प्रोटीन, खनिज फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता और आयोडीन, और विटामिन ए, बी 2 (राइबोफ्लेविन) और बी 12 (कोबालिन) जैसे तत्व पाए जाते हैं। अगर बात करें दूध पीने के फायदों की तो यह हड्डियों को मजबूत बनाने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखकर दिल के रोगों से बचाने, शरीर को मजबूत बनाने, वजन बढ़ने से रोकने, दांतों को स्वस्थ रखने, चेहरे पर चमक लाने, तनाव दूर करने और बेहतर नींद लाने में मदद कर सकता है। जाहिर है बहु से लोगों, खासकर बच्चों को दूध पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ऐसे में सवाल यह है कि उन्हें ऐसी किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे उनकी कैल्शियम की कमी पूरी हो जाए। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको इसका जवाब दे रही हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/ZohBuFp
via IFTTT