Top Story

सूखी खांसी के लिए नेचुरल कफ सिरप हैं ये 5 घरेलू उपाय, दोबारा कभी नहीं होंगे परेशान

आप सबने कभी न कभी बिना बलगम वाली खांसी का अनुभव जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कैसे होती है सूखी खांसी? एलर्जी से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक कई चीजें सूखी खांसी का कारण बन सकते हैं। वहीं, कुछ मामलों में सूखी खांसी होने की विशेष वजह नहीं होती है। खैर, कारण चाहे जो भी हो, लगातार सूखी खांसी आपके दिन-प्रतिदिन के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, खासकर अगर यह रात में शुरू हो जाएं तो।कितनी दिनों तक रहती है सूखी खांसी? अगर किसी वायरल इंफेक्शन के कारण सूखी खांसी हुई है, तो यह 8 हफ्तों तक रह सकती है। इसलिए सूखी खांसी को क्रोनिक माना जाता है, क्योंकि यह वयस्कों में 8 और छोटे बच्चों में 4 हफ्तों तक रह सकती है। इससे ज्यादा लंबे समय तक खांसी आना जानलेवा बीमारी फेफड़ों में कैंसर का संकेत हो सकता है। आमतौर पर सूखी खांसी रातों में ज्यादा परेशान करती है, जिसे कंट्रोल करने में कई बार ड्राय कफ सिरप भी फेल हो जाते हैं। ऐसे में आप घरेलू नुस्खों की मदद से इससे राहत पा सकते है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/jDFMYHw
via IFTTT