मामूली नहीं ये 5 फूड! झट से ठीक कर देते है खराब मूड, तनाव-डिप्रेशन में भी हैं फायदेमंद
आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा जब आप बिना किसी बात के उदास हो, या फिर रोने का मन करें लेकिन कोई गंभीर वजह न हो। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? ऐसा डोपामाइन(Dopamine) नाम के एक हार्मोन के वजह से होता है। डोपामाइन एक हार्मोन है जो शरीर के अधिवृक्क ग्रंथि(Adrenal Gland) में निर्मित होता है। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो शरीर और मस्तिष्क में विभिन्न क्रियाओं के कामकाज में एक अहम भूमिका निभाता है। डोपामाइन के कुछ मुख्य कार्य मूवमेंट, मेमोरी, मूड, अटेंशन आदि में योगदान करना है। शरीर में डोपामाइन का पर्याप्त स्तर होना शरीर के लिए आवश्यक होता है।कभी-कभी आप बहुत खूश क्यों रहते हैं? यह डोपामाइन कि बड़ी मात्रा में रिलीज होने के कारण होता है। वहीं, जब आप बिना किसी बात के उदास होते हैं या आपका मूड खराब होता है, तब यह डोपामाइन के निम्न स्तर पर रिलीज होने के कारण होता है। हालांकि डोपामाइन का स्तर आमतौर पर तंत्रिका तंत्र के भीतर अच्छी तरह से नियंत्रित होता है, लेकिन कुछ चीजें जिसके मदद से आप इसके स्तर को बढ़ा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें इसका ज्यादा मात्रा में रिलीज होना आपके लिए कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत हो सकती है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/phcT2Me
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/phcT2Me
via IFTTT