कान पर दिख जाता है हार्ट अटैक का यह लक्षण, समझ गए तो बच जाएगी मरीज की जान
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, साल 2016 में दिल से जुड़े रोगों (CVDs) की वजह से लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मौत हुई थी जोकि दुनियाभर में होने वाली सभी वैश्विक मौतों का 31% है। डब्ल्यूएचओ का मानना है कि इनमें 85% लोगों की मौत दिल का दौरा (Heart Attack) और स्ट्रोक के कारण हुई।दिल के दौरे या हार्ट अटैक के लक्षण (Symptoms of Heart Attack) क्या हैं? यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, दिल के दौरे के दौरान छाती के केंद्र या बाईं ओर असुविधा होती है जो कुछ मिनटों से अधिक समय तक रहती है या जो चली जाती है और वापस आ जाती है। इस बेचैनी की वजह से आपको दबाव, भारीपन या दर्द महसूस हो सकता है। आप कमजोरी, हल्कापन या बेहोशी महसूस कर सकते हैं।अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) का सुझाव है कि पुरुषों और महिलाओं में दिल के दौरे के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। पुरुषों में सबसे आम लक्षण सीने में दर्द या बेचैनी है लेकिन महिलाओं में कुछ अन्य सामान्य लक्षण भी दिख सकते हैं। खैर, हार्ट अटैक के कुछ ऐसे लक्षण भी हैं, जो कानों पर नजर आ सकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/QW3YOv2
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/QW3YOv2
via IFTTT