Top Story

बारिश में पेट के मरोड़, दस्त-कब्ज जैसे 6 लक्षणों से हैं परेशान? खान शुरू करे दें ये 7 फूड

बारिश का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। कीटो के काटने से लेकर एलर्जी, बुखार, और इंफेक्शन के मामले बढ़ने लग जाते हैं। यह मौसम सबसे ज्यादा आपके पाचन को प्रभावित करता है। दरअसल, पानी और वातावरण में नमी बैक्टीरिया, फंगस-वायरस के लिए अनुकूल स्थिति बनाते हैं। जिससे थोड़ी सी भी गंदगी और खान-पान में छोटी सी गलती आपके पेट को खराब करने का काम कर सकती है।बार-बार पेट खराब होने के कारण? अपच को पेट खराब होना भी कहते हैं। इसमें पेट दर्द, पेट में गैस, ऐंठन, दस्त, कब्ज और उल्टी आती है। यह बहुत तेजी से खाने या कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को खाने, बहुत अधिक शराब या कैफीन का सेवन या तनाव के कारण हो सकता है। कभी-कभी, अपच एक अंतर्निहित गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्थिति का संकेत होता है, जैसे कि एसिड रिफ्लक्स।आमतौर पर जिस व्यक्ति का पेट खराब होता है उसे खाने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए रोगी को बहुत सारे तरल पदार्थ पीने चाहिए। यह पेट को और खराब किए बिना भूख को संतुष्ट करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही पेट से संबंधित इस तरह की बीमारी से दूर रहने या इनके होने पर जल्दी से रिकवर करने के लिए इस्तेमाल किए जाने कुछ खाद्य पदार्थों की जानकारी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/nHcZ3Im
via IFTTT