खून की एक-एक बूंद को फिल्टर करके 7 बीमारियों से बचाव करती है ये सस्ती सब्जी
परवल(Pointed Gourd) को वैसे तो बहुत ज्यादा लोगों द्वारा पसंद नहीं किया जाता है। लेकिन इसके औषधीय गुणों और पोषक तत्वों को देखते हुए न्यूट्रीनिस्ट और डॉक्टर इसे अपने आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। यह लौकी परिवार का एक सस्ता लेकिन अत्यधिक पौष्टिक सदस्य है। इस साधारण सब्जी में सर्दी को रोकने और ठीक करने की क्षमता से लेकर लीवर के पीलिया को ठीक करने के कई उपचार गुण मौजूद होते हैं। परवल में कौन से विटामिन पाएं जाते हैं? यह विटामिन ए, बी1, बी2 और सी और कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत होता है।क्या आप परवल के बीज खा सकते हैं? एक्सपर्ट बताते हैं कि परवल के बीज फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम होती है जो वजन कम करने और संतुलित रखने में मदद करती है। इस सब्जी की थोड़ी सी मात्रा भी शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने की क्षमता रखती है, और वह भी बहुत कम कैलोरी के साथ। इसके अलावा इस सब्जी एंटी-वायरल होने के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल होती है और इसलिए इसका उपयोग कई अलग-अलग प्रकार के संक्रमणों के इलाज के लिए किया जा सकता है।न्यूट्रीनिस्ट लवनीत बत्रा(Award-winning Nutritionist Lovneet Batra) ने भी हाल ही में अपने इस्टां पोस्ट में परवल को अपने डाइट में शामिल करने की सलाह देती हैं। उन्होंने लिखा है कि परवल बहुत पौष्टिक सब्जी है। इस सब्जी को अपने आहार में जोड़ना आपको कई अविश्वसनीय परिणाम दिला सकता है। क्योंकि यह शरीर को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभों से समृद्ध करती है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/90rdwTt
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/90rdwTt
via IFTTT