सर्दी-जुकाम और संक्रमण का पक्का इलाज है विटामिन सी, जानिए इससे जुड़े 6 मिथक और सच
विटामिन सी (Vitamin C) या एस्कॉर्बिक एसिड शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। इस पानी में घुलनशील विटामिन को रोजाना भोजन और सप्लीमेंट्स के जरिए लेना चाहिए क्योंकि शरीर इसे नहीं बनाता है। विटामिन सी का उपयोग शरीर द्वारा संक्रमणों को नियंत्रित करने, घावों को भरने के लिए किया जाता है। Vitamin C का क्या काम है? शरीर को कोलेजन तैयार करने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है, जो संयोजी ऊतक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें तंत्रिका तंत्र, हड्डी, उपास्थि, रक्त और अन्य शामिल हैं। शरीर में कई हार्मोन बनाने के लिए भी विटामिन सी आवश्यक है।रोजाना कितने विटामिन सी की जरूरत होती है? एक वयस्क पुरुष को रोजाना 90 मिलीग्राम विटामिन सी और एक वयस्क महिला को 75 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। धूम्रपान करने वालों को दूसरों की तुलना में अधिक विटामिन सी का सेवन करने की आवश्यकता होती है क्योंकि धूम्रपान शरीर में विटामिन सी के स्तर को कम करता है। विटामिन सी को लेकर कई मिथक भी हैं और उनकी सच्चाई आपको पता होनी चाहिए।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/K5jhWFA
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/K5jhWFA
via IFTTT