Top Story

सुबह खाली पेट पिएं जीरा पानी, Blood sugar और Blood pressure एक साथ होंगे कम, ये भी हैं 7 फायदे

जीरा किचन में रखा एक ऐसा मसाला है, जो सिर्फ खाने को लाजवाब स्वाद ही नहीं देता है बल्कि इसके सेहत के लिए अनगिनत फायदे हैं। जीरा एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सिडेंट का सबसे बढ़िया स्रोत है। इसके अलावा इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक के रूप में भी जाना जाता है। यह आपके पेट की कई समस्याओं का इलाज कर सकता है।जीरा पाचन तंत्र को मजबूत कर सकता है, मतली और सूजन और कब्ज से राहत दिला सकता है। अगर आपको इसके ज्यादा फायदे चाहिए तो अपने दिन की शुरुआत जीरा के पानी से भरे गिलास से करें। जीरा पानी बनाने के लिए आपको बस जीरा के कुछ बीजों को पानी में उबालना है, फिर इसे ठंडा होने दें और सुबह खाली पेट इसे पीना है।फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, जीरा वजन घटाने के मामले में आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, जीरा पानी आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/v2MK83F
via IFTTT