Top Story

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए मंकीपॉक्स के लक्षणों को ठीक करने के 7 उपाय

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के बीच भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देश में मंकीपॉक्स के मामले बढ़कर 9 हो गए हैं, जिनमें से एक मरीज की मौत हो गई है। मंकीपॉक्स से यह भारत ही नहीं बल्कि एशिया में भी पहली मौत है। देश में बीमारी का पहला मामला केरल में मिला था और पहली मौत भी यहीं हुई है। मंकीपॉक्स क्या है? वायरस के कारण होने वाली एक जूनोटिक बीमारी है, जो वायरस के उसी परिवार से संबंधित है जो चेचक का कारण बनती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, यह रोग पश्चिम और मध्य अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में स्थानिक है, लेकिन हाल ही में गैर-स्थानिक देशों से भी मामले सामने आए हैं।मंकीपॉक्स के लक्षण (Symptoms of Monkeypox) क्या हैं? मंकीपॉक्स के लक्षण 6-13 दिनों के बीच नजर आ सकते हैं, जो आमतौर पर दो से चार सप्ताह तक रह सकते हैं। मंकीपॉक्स में मरीज में आमतौर पर बुखार, दाने और सूजे हुए लिम्फ नोड्स जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इन लक्षणों से कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं। रोग की शुरुआत बुखार के बाद होती है जिसमें चकत्ते, सूजन लिम्फ नोड्स, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/6VxHfgv
via IFTTT