टॉनिक से कम नहीं ये फल, पीलिया से लेकर Cancer तक इन 7 गंभीर रोगों से करता है बचाव
मौसंबी(Sweet Lemon) जिसे मौसमी के नाम से भी जाना जाता है। गर्मी मौसम का ये फल नींबू के परिवार से संबंधित है, इसलिए इसे मीठा नींबू कहा जाता है। यह कई पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर होते हैं। इसमें अम्लीय सामग्री कम होता है। इसके एक फल में 50 मिलीग्राम तक विटामिन सी होता है, जो दैनिक आहार आवश्यकता का लगभग 22% होता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट इसके जूस या फल को रोज खाने की सलाह देते हैं।मौसमी में कौन कौन से विटामिन होते हैं? विटामिन सी के साथ मौसंबी विटामिन-ए, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, पोटैशियम, फोलेट आदि होते हैं। इसके अलावा इसमें फल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीट्यूमर, एंटीडायबिटिक, एंटी-अल्सर जैसे कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं।न्यूट्रीनिस्ट लवनीत बत्रा (Award-winning Nutritionist Lovneet Batra) भी मौसंबी को खाने की सलाह देती हैं। हाल ही अपने इंस्टा पोस्ट में मौसंबी के गुणों को बताते हुए लवनीत लिखती हैं कि मौसमी स्वादिष्ट नाश्ता होने के अलावा, एक बहुमुखी गर्मी का फल है जिसमें कई स्वास्थ्य लाभ छिपे होते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/JlcgFT2
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/JlcgFT2
via IFTTT