Top Story

पेट फूल हुआ-पैरों में सूजन रहती है? शरीर में भर गया ज्यादा पानी, खाना छोड़ दें ये 7 चीजें

वाटर रिटेंशन (Water retention) या एडिमा (Edema) को आम भाषा में शरीर की सूजन कहा जाता है। यह रोग तब होता है, जब शरीर के ऊतकों में द्रव इकठ्ठा हो जाता है। शरीर के कुछ हिस्सों जैसे पैर, टखनों, आंखों के नीचे आदि में द्रव जमा हो सकता है और इससे उन हिस्सों में सूजन या फूला हुआ महसूस हो सकता है।इडिमा के क्या कारण हैं? यह कई कारणों से होता है जिनमें नमक, शराब का अधिक सेवन, खाने में फाइबर, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन नहीं करना, कुछ दवाएं और सुस्त जीवनशैली आदि शामिल हैं।पैरों में सूजन या फूलना वाटर रिटेंशन के बहुत ही सामान्य लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गलत खान-पान की वजह से सिस्टम में विषाक्त पदार्थों का निर्माण हो सकता है। कुछ चीजें बहुत अधिक सूजन पैदा करती हैं। अगर आपको यह समस्या है, तो आपको नीचे बताई चीजों को खाने से बचाना चाहिए।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/mj8wvCf
via IFTTT