Top Story

एक्सपर्ट ने बताया 30 की उम्र में इन 5 वार्निंग साइन को गलती से भी इग्नोर न करें महिलाएं!

30 की उम्र तक ऑफिस और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच ज्यादातर महिलाएं अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाती हैं। आप भले ही अभी भी वैसे ही दिख रही हो जैसा आप पिछले कुछ सालों में थी, लेकिन आपका शरीर धीरे-धीरे बदल रहा है। और साथ ही इसकी जरूरते भी। ऐसे में आपको इसे अपनी हेल्थ को बनाए रखने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता होती है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का एक अतिरिक्त सेट का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि वे 30 की उम्र तक हार्मोनल परेशानी से लेकर पोषण संबंधी कमियों का शिकार हो जाती हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर नितिका कोहली (BAMS,MD, Ayurveda Doctor Nitika Kohli) ने 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य परेशानी के सामान्य लक्षणों शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में बताती हैं कि लोग कहते हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, लेकिन यह कभी नहीं बताया जाता है कि जैसे-जैसे यह संख्या बढ़ती है, यह अपने साथ गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी लेकर आती है। कई गंभीर रोग तब होते हैं जब आप अपने 30 के उम्र में होते हैं। ये स्वास्थ्य समस्याएं आपके शरीर को प्रभावित करती हैं और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करती हैं। ऐसे में आपको कुछ जरूरी और गंभीर लक्षणों को जानना जरूरी होता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/SK6sBYc
via IFTTT