डायबिटीज के मरीज ध्यान दें, अग्न्याशय को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 चीजें
अग्न्याशय (Pancreas) पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पेट द्वारा प्राप्त अम्लीय भोजन को नियंत्रित और बेअसर करता है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और लिपिड के पाचन में मदद करता है। मोटे तौर पर इस अंग के शरीर में दो मुख्य काम होते हैं। पहला- यह ऐसे पदार्थ (एंजाइम) पैदा करता है, जो पाचन में मदद करते हैं। दूसरा- यह खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने वाले हार्मोन को भेजता है।अग्न्याशय की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसमें किसी भी तरह की खराबी कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके खराब होने या सही तरह काम नहीं करने से आपको डायबिटीज, हाइपरग्लाइसेमिया, पैंक्रिएटिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। रोजाना खाई जाने वाले कई खाद्य पदार्थ अग्न्याशय के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, जिनके सेवन से आपको बचना चाहिए या कम कर देना चाहिए। हालांकि कुछ चीजों के सेवन से अग्न्याशय को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है और इसका समर्थन अध्ययन भी करते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/ymexc9w
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/ymexc9w
via IFTTT