पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ देंगी Ayurveda डॉक्टर द्वारा बताई ये 5 चीजें
खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली की वजह से कब्ज (Constipation) एक गंभीर समस्या बन गया है। बहुत से कब्ज और इसके गंभीर लक्षणों से पीड़ित रहते हैं। कब्ज जैसी समस्या को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं और यही वजह है कि उन्हें लंबे समय बाद बवासीर, मोटापा, थकान और कमजोरी जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कब्ज दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय? आयुर्वेद डॉक्टर रेखा राधामणि का कहना है कि उन्हें मरीज शिकायत करते हैं कि तमाम कोशिश करने के बावजूद उनका वजन कम नहीं हो रहा है, बिना किसी कारण के लगातार सिरदर्द होता है, मुंहासे कम नहीं हो रहे हैं? दरअसल यह सब कब्ज की निशानी हैं। कब्ज न केवल कई बीमारियों का लक्षण है बल्कि असंतुलित अग्नि का भी संकेत है। जैसा कि आप जानते हैं, आयुर्वेद के अनुसार सभी रोग असंतुलित अग्नि के कारण होते हैं।कब्ज क्या है? जब आपका मल पास नहीं होता है, मल सख्त है, मल त्याग में कठिनाई होती है, मल थोड़ा ही पास होता है। इसी स्थिति को कब्ज कहा जाता है। मल का पास होना जरूरी है क्योंकि इसमें तमाम तरह के बैक्टीरिया होते हैं और इसके पास नहीं होने से पेट और आंतों में जहरीले तत्व जमा होने लगते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/UXmutGR
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/UXmutGR
via IFTTT