Top Story

मजबूत हड्डियों के लिए महंगे प्रोटीन पाउडर- मांस की जगह इन 5 सस्ती चीजों का करें सेवन

मानव शरीर की हर कोशिका में प्रोटीन(protein) होता है। प्रोटीन पेप्टाइड बॉन्ड से जुड़े अमीनो एसिड के अवशेष से मिलकर तैयार होता है। आपको अपने आहार में प्रोटीन की आवश्यकता होती है ताकि आपके शरीर को कोशिकाओं की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद मिल सके। प्रोटीन बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं में वृद्धि और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होता है।कितनी मात्रा में बॉडी को होती है प्रोटीन की जरूरत? मांसपेशियों, हड्डियों और आपके शरीर के बाकी हिस्सों के लिए प्रोटीन महत्वपूर्ण होता है। जिसकी जरूरत उम्र के साथ बदलती रहती है। जैस- शिशुओं को एक दिन में लगभग 10 ग्राम, स्कूली बच्चों 19-34 ग्राम, किशोर लड़कों को 52 ग्राम, किशोर लड़कियों को 46 ग्राम, वयस्क पुरुषों को 56 ग्राम, वयस्क महिलाओं को प्रतिदिन लगभग 46 ग्राम, गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 71 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।अवार्ड विनिंग न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा(Award-winning Nutritionist Lovneet Batra) बताती हैं, 'मैंने अक्सर लोगों को मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन पाउडर खरीदने में जल्दबाजी करते देखा है। लेकिन आपको यह याद रखने की ज़रूरत है कि पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने के यह आवश्यक नहीं है, कि आप प्रोटीन पाउडर पिएं। वास्तव में, ऐसे कई किफायती खाद्य पदार्थ हैं जो आपके बॉडी में प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में का काम कर सकती है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/iCPOBUH
via IFTTT