Top Story

30 मिनट की ये खास मसाज हर शरीर के हर हिस्से से हटा देगी Cellulite

क्या आपके हिप्स, थाइज और बटक्स की स्किन ढीली और धब्बेदार है? यह सेल्युलाईट (Cellulite) का संकेत हो सकता है। दरअसल सेल्युलाइट त्वचा के नीचे जमा होने वाले फैट के कारण होता है। सेल्युलाईट आमतौर पर हिप्स, थाइज, पेट, बटक्स और ब्रेस्ट पर जमा होता है। अलग-अलग तरह के फैट, मसल्स और टिश्यू होने के कारण सेल्युलाईट पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है। बेशक यह हानिकारण नहीं है लेकिन किसी की भी स्किन को खराब कर सकता है।इसमें कोई शक नहीं है कि सेल्युलाईट आपकी स्किन को खराब और बदसूरत बना सकता है। अक्सर देखा गया है कि सेल्युलाईट से छुटकारा पाने के लिए लोग खासकर महिलाएं महंगे क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन समस्या यह है कि कोई भी क्रीम सेल्युलाईट को नहीं हटाती हैं। बेशक क्रीम के इस्तेमाल से सेल्युलाईट थोड़ा कम जरूर हो सकता है। ऐसे में सवाल यह है कि सेल्युलाईट से छुटकारा पाने का उपाय क्या है? हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि एक्सरसाइज के जरिए भी इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। क्लिनिक एक्जिम्स की फाउंडर और लेजर स्पेशलिस्ट एंड मेडिकल कॉस्मोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रेरणा तनेजा के अनुसार, इसके लिए आप एक खास तरह की मसाज का सहारा भी ले सकते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/cO7g6Hv
via IFTTT