Top Story

पानी उबालकर पिएं या फिल्टर करके? जानिए डॉक्टर किसे मानते हैं सेहतमंद तरीका

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना या हाइड्रेटेड रहना स्वास्थ्य और पोषण का पहला नियम है। माना जाता है कि हमारा शरीर भोजन के बिना हफ्तों तक रह सकता है, लेकिन पानी के बिना बस कुछ ही दिन जीवित रह पाता है। मानव शरीर लगभग 60% पानी से बना है। ऐसे में निर्जलित या डिहाइड्रेटेड होना आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित कर सकता है।हालांकि सेहतमंद रहने के लिए स्वच्छ पानी पीना जरूरी होता है। लेकिन पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी के कारण स्वच्छ जल प्राप्त करना एक चुनौती बन गया है। जो लोग अफोर्ड कर सकते हैं, उनके लिए बाजार सभी प्रकार के फिल्टर से भरा हुआ है और जो नहीं कर सकते, उनके लिए खपत से पहले नल के पानी को उबालने की सलाह दी जाती है। लेकिन पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने का बेहतर तरीका कौन सा है? पीलिया, टाइफाइड और डायरिया जैसी जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए डॉक्टर भी उबला हुआ पानी पीने की सलाह देते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/dNzkZ4D
via IFTTT