Top Story

इस एक बीमारी की वजह से पुरुषों में बढ़ने लगता है Thyroid, दिखते हैं ये 4 लक्षण

हाइपरथायरायडिज्म (Hyperthyroidism) एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी थायरायड ग्रंथि आपके शरीर की आवश्यकता से अधिक थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है। इसे अति सक्रिय थायराइड के रूप में भी जाना जाता है। यदि प्रभावी ढंग से इलाज न किया जाए तो यह आपके हृदय, मांसपेशियों, वीर्य की गुणवत्ता और अन्य स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।छोटी, तितली के आकार की थायरायड ग्रंथि (Thyroid Gland) गर्दन में स्थित होती है। थायरायड ग्रंथि द्वारा बनाए गए हार्मोन आपके ऊर्जा स्तर और आपके अधिकांश अंगों के कामकाज को प्रभावित करते हैं। इसका जरूरत से ज्यादा या कम होना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।हालांकि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अतिसक्रिय थायरायड विकसित होने की संभावना 2 से 10 गुना तक अधिक होती है। पुरुषों में बढ़े थायरायड को नियंत्रण में रखने के लिए दवाओं की आवश्यकता होती है। पुरुष और महिलाओं में हाइपरथायरायडिज्म के कई लक्षण समान होते हैं लेकिन कुछ लक्षण ऐसे भी हैं जो केवल पुरूषों में ही नजर आते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/wXCMJVi
via IFTTT