चेहरे पर अनचाहे बाल, Irregular Periods मतलब बढ़ गया है पुरुषों वाला हार्मोन, खाएं ये 6 फूड
एण्ड्रोजन (Androgen) सेक्स हार्मोन का एक समूह है। इस हार्मोन के मदद से ही व्यक्ति प्यूबर्टी (किशोरअवस्था) में प्रेवश करता है। साथ ही यह हार्मोन प्रजनन स्वास्थ्य व शरीर के विकास में भूमिका निभाते हैं। महिला और पुरुष दोनो के बॉडी में एण्ड्रोजन बनते हैं, लेकिन पुरुष सबसे ज्यादा एंड्रोजन बनाते हैं। टेस्टोस्टेरोन सबसे आम एण्ड्रोजन है। ऐसे में यदि महिलाओं में एण्ड्रोजन का लेवल बढ़ जाता है, तो कई तरह के अनचाहे बदलाव देखने के लिए मिलते हैं। जिसमें मुंहासे, चेहरे के बाल, अनियमित पीरियड्स, इनफर्टिलिटी, ब्रेस्ट का साइज कम होना जैसी और अन्य समस्याएं शामिल हैं। कैसे बढ़ जात है महिलाओं में एण्ड्रोजन का लेवल? महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन के स्तर के बढ़ने का कारण इंसुलिन प्रतिरोध हो सकता है।होम्योपैथी डॉक्टर स्मिता भोईर पाटिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में महिलाओं में हाई एंड्रोजन के वजह से दिखने वाले संकेतों को कम करने के उपाय बताएं हैं। वह बताती हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ रक्त से अतिरिक्त एण्ड्रोजन को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में यदि आप हाई एंड्रोजन की समस्या से परेशान हैं तो नियमित इन खाद्य पदार्थों का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2vzmbAV
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2vzmbAV
via IFTTT