Top Story

गलती से भी मूंगफली न खाएं ये 4 तरह के लोग, शरीर आ जाएगा 8 गंभीर बीमारियों की चपेट में

मूंगफली (Peanuts) को सस्ता बादाम माना जाता है। इसमें वो सभी तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो महंगे बादाम में पाए जाते हैं। भारत में लगभग सभी लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। सर्दियों के दिनों बिना करारी मूंगफली का के गुजारा नहीं होता है।मूंगफली खाने के फायदे क्या है? यह एक ऐसा स्वस्थ खाद्य पदार्थ है, जो न केवल वजन कम करने में सहायक है बल्कि यह प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट, फाइबर और फैटी एसिड का भी एक बढ़िया स्रोत है। मूंगफली के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह कई पुरानी बीमारियों को भी दूर रखने में मददगार है। इतने फायदे होते हुए भी मूंगफली के कई नुकसान हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है उन्हें इसे हर कीमत पर खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें गले में खराश, त्वचा की समस्याएं, पाचन समस्याएं, सांस फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं कि मूंगफली खाने के फायदे-नुकसान क्या हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/1tPmUDG
via IFTTT