Top Story

आंखों में सूजन, चुभन-पानी आना जैसी प्रॉब्लम का तोड़ हैं ये 6 फूड

लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करना, स्क्रीन का बढ़ता उपयोग, खराब आहार आपकी नजर को खराब तरीके से प्रभावित कर रहा है। उम्र के साथ दृष्टि का कमजोर होना आम बात है। लेकिन आज के समय में छोटे उम्र ही लोगों को मोटे-मोटे चश्मे लग जाते हैं। वहीं, अधिकांश वयस्कों में 30 या 40 के दशक के मध्य में दृष्टि संबंधी समस्याएं होना बहुत आम बात हो गयी है। महामारी के दौरान डिजिटल स्क्रीन और गिज़्मोस पर अत्यधिक निर्भरता ने समस्याओं को और भी बदतर बना दिया है। आंखों की परेशानी के चेतावनी संकेत के रूप में धुंधली दृष्टि, आंखों पर धब्बे, रात में चकाचौंध, चमकती रोशनी, चुभन, आंखों से पानी आना, दर्द पर ध्यान दिया जाना चाहिए। ये आंखों की आम शिकायतें हैं। जो बीमारी का प्रारंभिक संकेत हो सकता है। हालांकि अपनी आंखों की देखभाल करना और नियमित रूप से आंखों की जांच के लिए जाना महत्वपूर्ण है। लेकिन हम आपको आंखों की रोशनी में सुधार और सुरक्षा के कुछ सुरक्षित और प्रभावी प्राकृतिक तरीके बता रहें हैं।आयुर्वेद डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष (Dr.Aiswarya Santhosh, Ayurveda doctor) ने हाल ही में आंखों से संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने और इनसे बचाव के लिए नेचुरल तरीके शेयर किए हैं। जिन्हें फॉलो करके आप अपने आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/DehG3v8
via IFTTT