दाढ़ के भयंकर दर्द से जल्दी छुटकारा दिला सकते हैं ये 6 घरेलू उपचार
दांत में दर्द (Toothache) होना एक सामान्य समस्या है जिससे बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। सुनने में यह समस्या जितनी छोटी लगती है, असल में उससे कहीं ज्यादा गंभीर है। दांत का दर्द कितना भयंकर है, यह कोई पीड़ित है बता सकता है। दांत में दर्द होने पर आपका बोलना, खाना-पीना यहां तक कि बात करना तक भी दुश्वार हो जाता है। आम भाषा में इसे जाड़ दर्द के नाम से भी जाना जाता है। कई बार दर्द इतना होता है कि आपके पूरे मुंह में सूजन आ सकती है। दांत या जाड़ दर्द के कारण- जाड़ दर्द उन्हें हो सकता है, जो कठोर चीजों का सेवन अधिक करते हैं। इसके अलावा बैक्टीरिया आयर इन्फेक्शन भी इसका कारण बन सकता है। दांत के अंदर पल्प होता है जो नर्व टिश्यू और ब्लड वेसेल्स से भरा होता है। यह पल्प नसें आपके शरीर में सबसे संवेदनशील होती हैं। जब ये नसें बैक्टीरिया से संक्रमित होती हैं, तो वे गंभीर दर्द पैदा कर सकती हैं।जाड़ दर्द का इलाज क्या है? ऐसा माना जाता है कि जाड़-दांत का हल्का दर्द खुद ठीक हो जाता है लेकिन अगर यह इन्फेक्शन की वजह से हुआ है, तो आपको डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए। हालांकि कुछ घरेलू उपचार भी हैं, जो दांत के दर्द से राहत दे सकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/peRZDSc
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/peRZDSc
via IFTTT