Top Story

फेफड़ों से आपकी आंतों में पहुंच चुका है टीबी, समय रहते इन 8 लक्षणों से करें पहचान

पेट का टीबी (Abdominal Tuberculosis (TB) शरीर के जठरांत्र प्रणाली यानी आंतों में बनता है और यह पेरिटोनियम, पेट के लिम्फ नोड्स और कभी-कभी आंत को प्रभावित करता है। आसान भाषा में इसे आंत की टीबी (Intestinal TB) भी कहा जाता है। यह मरीज की आंतों को तो प्रभावित करता है ही लेकिन कुछ गंभीर मामलों में पेट की टीबी किडनी, लीवर और पैंक्रियाज को प्रभावित कर सकती है। किन्हें है पेट के टीबी का खतरा? यह रोग वयस्कों और बच्चों दोनों में देखा जा सकता है और यह लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे आंत्र की तीव्र रुकावट या आंत्र का टूटना जैसी जटिलताएं हो सकती हैं जो कुछ मामलों में लोगों के लिए जानलेवा भी हो सकती हैं।क्या आपको पेट में दर्द या दस्त हो रहा है? क्या एनोरेक्सिया या वजन कम है? अगर हां, तो यह यह पेट की टीबी के कारण हो सकता है। आपको पेट से जुड़े लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसे पहचानने के लिए आपको इसके लक्षण, कारण, निदान और उपचार के बारे में जानना चाहिए।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/TXzsxgm
via IFTTT