Top Story

भीगे बादाम छोड़िए, हरे बादाम हैं सेहत का खजाना, शरीर में भर देंगे प्रोटीन-कैल्शियम

बादाम खाने से सेहत को अनगिनत फायदे (almond health benefits) होते हैं। बादाम एक ऐसा फूड है जो सभी जरूरी पोषक तत्वों से भरा है। बादाम का इस्तेमाल खाने की कई चीजों में किया जाता है। हालांकि इसे आप कच्चा या भिगोकर भी खा सकते हैं। माना जाता है कि भीगे हुए बादाम के फायदे (soaked almonds benefits) ज्यादा होते हैं। आमतौर पर ब्राउन कलर के बादाम का सेवन किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरे रंग के बादाम भी बहुत सेहतमंद होते हैं।बादाम के पोषक तत्व क्या हैं? हरे रंग के बादाम का मतलब यहां कच्चे बादाम से है। कच्चे बादाम में हरे रंग की टोन और मखमली बनावट होती है और यह अंदर से जिलेटिनस होता है। इसके छिलके का स्वाद कड़वा होता है, इसलिए इसे खाने से पहले इसे हटाने (छीलने) की सलाह दी जाती है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको बता रही हैं कि आपको हरे बादाम का सेवन क्यों करना चाहिए। हरे बादाम फोलिक एसिड का एक बढ़िया स्रोत है। इसमें सूखे बादाम जैसे विटामिन ई, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, एल-कार्निटाइन, और जैसे पोषक तत्व होते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/6Gefbyp
via IFTTT