Top Story

CAD बीमारी में सिकुड़ जाती हैं खून की नसें, कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक

कोरोनरी आर्टरी डिजीज (Coronary Artery Disease) की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। खाने-पीने की गलत आदतें और सुस्त जीवनशैली को इसका सबसे बड़ा कारण माना जाता है। धमनियों यानी शरीर की नसों की इस बीमारी में नसें सिकुड़ जाती हैं या उनके बीच का गैप कम हो जाता है। लंबे समय तक ऐसा होने से व्यक्ति एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) से भी पीड़ित हो सकता है। कोरोनरी धमनी रोग की असल वजह धमनियों की दीवारों में प्लाक यानी गंदे पदार्थों का जमना है। जाहिर है कोरोनरी धमनियां दिल और शरीर के अन्य क्षेत्रों में रक्त की आपूर्ति करती है।आपको बता दें कि धमनी में कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम जमा होने के कारण प्लाक जमा होता है। यह गंदा पदार्थ धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके जमा होने से नसें सिकुड़ने लगती हैं और लंबे समय तक ऐया होने से एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) से भी पीड़ित हो सकता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/5nbdAGS
via IFTTT